टी-20 विश्वकप के दौरान क्रिकेट से जुड़े एप 450 फीसदी अधिक डाउनलोड किए गए। यह जानकारी मशहूर एप स्टोर ‘9 एप्स’ की रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इन एप पर सबसे अधिक ट्रैफिक भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान आया। क्रिकेट से जुड़ी टॉप 5 एप विश्व कप से पहले प्रति सप्ताह 3 लीख बार डाउनलोड की जा रही थीं लेकिन विश्वकप के बाद यह आंकड़ा 340 फीसदी बढ़ गया। लाइव मैच दिखाने वाली एप हॉटस्टार 8 मार्च को एप स्टोर ‘9 एप्स’ पर लॉन्च की गई और सिर्फ दस दिन के अंदर इसे 2 लाख बार डाउनलोड किया गया। 9 एप्स एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक प्ले स्टोर है। इसे अलीबाबा मोबाइल बिजनेस ग्रुप ने तैयार किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।