आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन आज मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक की जिसमे रेपो रेट में 0.25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर 6.75 से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। रेपो रेट पर अन्य बैंक रिजर्व बैंक से कर्ज लेते है, जिससे ग्राहकों को मिलने वाल कर्ज सस्ता हो जाएगा। आरबीआई ने कहा कि वह आने वाली दिनों में भी नीतिगत नरमी का रख बनाए रखेगा। आरबीआई के नीतिगत दरों में कटौती करने से होम व कार लोन और सस्ते हो जाएंगे। हाल ही में बैंकों द्वारा एक अप्रैल से ब्याज दर तय करने के नए नियम लागू करने से होम व कार लोन थोड़े सस्ते हुए हैं। आरबीआई ने नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) के लिए दैनिक स्तर पर न्यूनतम 95 फीसदी कोष बनाए रखनी की अनिवार्यता को घटाकर 90 फीसदी किया जो 16 अप्रैल से प्रभावी होगी। सीआरआर चार प्रतिशत पर बरकरार। वहीँ 2016-17 के लिए वद्धि का अपना अनुमान 7.6 प्रतिशत पर बरकरार रखा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।