आईडीबीआई बैंक के 900 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण धोखाधड़ी मामले से संबंधित मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में शराब कारोबारी विजय माल्या ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष उपस्थित होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने नोटिस का जवाब देने के लिए ईडी से मई के अंत तक का समय मांगा है। माल्या को आज मुंबई में जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया था एजेंसी ने पिछले सप्ताह माल्या को तीसरा नया समन जारी किया और उन्हें 9 अप्रैल को पेश होने को कहा। माल्या ने इससे पिछले दो समन 18 मार्च और 2 अप्रैल के लिए कुछ आधिकारिक कारणों से आगे बढ़ाने को कहा था। अधिकारियों ने नहीं बताया है कि माल्या के फिर से न पेश होने की स्थिति में उनका पासपोर्ट जब्त किया जाएगा या फिर वे सीधे अदालत में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने जाएंगे। ईडी के अधिकारियों ने इससे पहले संकेत दिया था कि 9 अप्रैल का समन मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत संभवतः उनको आखिरी समन है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।