खुदरा मुद्रास्फीति छह महीने के निचले स्तर पर
(India)

खुदरा मुद्रास्फीति मार्च महीने में घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गई है, जो इसका छह महीने का निचला स्तर है। मुख्य रूप से सब्जियों और दालों जैसे खाद्य उत्पादों के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आई है। फरवरी माह की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति को उपर की ओर संशोधित कर 5.18 से 5.26 प्रतिशत किया गया है। इससे पहले सितंबर, 2015 में खुदरा मुद्रास्फीति 4.41 प्रतिशत पर थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति भी घटकर 5.21 प्रतिशत पर आ गई है। फरवरी में यह 5.30 प्रतिशत पर थी। मार्च में सब्जियों की मूल्यवद्धि 0.54 प्रतिशत रही। तेल एवं वसा की 4.85 प्रतिशत, दूध और उसके उत्पादों की मुद्रास्फीति 3.33 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर फलों के दाम समीक्षाधीन महीने में 1.10 प्रतिशत घट गए। माह के दौरान दाल की महंगाई दर भी सालाना आधार पर घटकर 34.15 प्रतिशत रह गयी। हालांकि चीन और कनफेक्शनरी की मूल्यवद्धि फरवरी के 0.51 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 3.92 प्रतिशत हो गई। वहीं पान और तंबाकू की मुद्रास्फीति 8.51 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने 8.39 प्रतिशत थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।