ब्रिटेन में टाटा स्टील इकाइयों की बंदी टली
(India)


ब्रिटेन की सरकार ने टाटा स्टील के घाटे में चल रहे पोर्ट टालबोट स्थित संयंत्रों में हजारों रोजगारों को बचाने के लिए कंपनी से विराम हासिल कर लिया है। देश के व्यापार मंत्री साजिद जाविद ने संसद को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टाटा ने कुछ सप्ताह पहले मुझसे संपर्क किया और आगाह किया कि वे अपने कारोबार के कुछ हिस्से को बेचने की योजना बना रहे हैं लेकिन उनकी अपनी पोर्ट टालबोट इकाई को तुरंत बेचने की योजना है। मेरी टीम द्वारा किए गए कार्य के चलते, हमने खरीददार की खोज तक राहत हासिल कर ली है। जाविद ने हाउस आफ कामंस में देश के इस्पात उदयोग के मौजूदा संकट पर आपात बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निवेशक जानते हैं कि ब्रिटिश इस्पात दुनिया में श्रेष्ठ है, ब्रिटिश इस्पातकर्मी दुनिया में श्रेष्ठ हैं और सरकार इस उदयोग के साथ है। सोमवार को टाटा व ब्रिटेन की निवेश फर्म ग्रेबुल कैपिटल ने कंपनी की लांग प्राडक्ट यूरोप इकाई को खरीदने के लिए समझौते की घोषणा की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।