बीते 13 सालों में पहली बार एप्पल के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2016 के जनवरी क्वार्टर में आई फोन की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यह इतिहास में यह पहला मौका है जब आई फोन की बिक्री घटी है। कंपनी का रेवेन्यू 13 फीसदी गिरकर 5060 करोड़ डॉलर (करीब 3.34 लाख करोड़ रुपए) पर आ गया है। साल 2016 के जनवरी-मार्च तिमाही में में एप्पल का मुनाफा 22 फीसदी गिरकर 1052 करोड़ डॉलर (करीब 69 हजार करोड़ रुपए) पर आ गया है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1357 करोड़ डॉलर (करीब 89 हजार करोड़ रुपए) रहा था। 2016 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5800 करोड़ डॉलर (करीब 3.83 लाख करोड़ रुपए) से गिरकर 5060 करोड़ डॉलर (करीब 3.34 लाख करोड़ रुपए) पर आ गया है।2016 के जनवरी-मार्च तिमाही में एप्पल ने 5.11 करोड़ आई फोन की बिक्री की, जिससे कंपनी को 3268 करोड़ डॉलर की आमदनी हुई। पिछले साल 6.12 करोड़ लोगों ने आई फोन खरीदा था। इससे ने कंपनी ने 4028 करोड़ डॉलर का रेवेन्यु जनरेट किया था। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, अमेरिका, जापान और चीन जैसे बड़े मार्केट में सेल्स की ग्रोथ में आई गिरावट का निगेटिव असर रेवेन्यु पर पड़ा है। कुक ने कहा कि आर्थिक दिक्कतों के बीच कंपनी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।