अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े के दौरान तेजी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने शनिवार देर रात पेट्रोल के दाम 1.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.94 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें लागू हों गई है।पेट्रोल के दामों में यह लगातार तीसरी बढ़ोतरी है, जबकि डीजल के दामों में यह पांचवी बढ़ोतरी है. इससे पहले 04 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 2.19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 98 पैसे महंगा हो गया था. इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62.19 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं डीजल की कीमत 50.95 रुपए प्रति लीटर होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।