एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियां अप्रेल में 4 महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गईं हैं। बताया जा रहा है कि नए ऑर्डर में ठहराव इसकी वजह है। हालांकि मार्च में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति अच्छी रही थी। सर्वे रिपोर्ट में रोजगार के मामले में कहा गया है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नियुक्ति लगभग स्थिर बनी हुई है और पिछले दो साल से लगभग यही स्थिति है। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के लिए पीएमआई आंकड़ा उत्पादन विस्तार में सुस्ती का संकेत है। मार्च में मजबूत ग्रोथ के बाद यह गिरावट दर्ज की गई है, जो संकेत देता है कि नए ऑर्डर के मामले में ग्रोथ थम-सी गई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।