तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारतीय मूल के एक उद्यमी द्वारा शुरू किए गए एक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण गूगल द्वारा अपने ग्राहकों को गूगल एप्स प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाने की योजना का हिस्सा है। टोरंटो आधारित सिनर्जीस के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण मल्होत्रा ने 2013 में इसकी शुरुआत गूगल एप्स का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य के साथ की थी। गूगल ने इस समझौते से जुड़ी वित्तीय जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।