दिल्ली सरकार ने डीजल वैट घटाया
(India)
दिल्ली सरकार ने डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 3.45 प्रतिशत कम कर दिया है जिससे आज से राजधानी में इसकी कीमतों में 54 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई है। सरकार ने डीजल पर वैट 18.5 प्रतिशत से घटाकर 15.75 प्रतिशत कर दिया है। इससे राजधानी में डीजल की कीमत पहले के 50.95 रुपये से घटकर 50.41 रुपये प्रति लीटर रह जायेगी। यह कीमत दिल्ली की सीमा से सटे हरियाणा के गुड़गांव के 50.44 से तीन पैसे और फरीदाबाद के 50.68 पैसे से 27 पैसे प्रतिलीटर कम है। दिल्ली सरकार ने हालांकि इसकी अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है किन्तु इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी वेबसाइट पर राजधानी में डीजल का खुदरा बिक्री पहले के 50.95 रुपये से घटाकर 50.41 रुपये कर दिया है। सरकार ने तीन महीने पहले डीजल पर वैट 16.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत किया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।