सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने चीन में ट्रेडमार्क से जुड़ा एक बड़ा मामला जीत है और बीजिंग की एक अदालत ने चीन की एक कंपनी को फेसबुक के चर्चित नाम का इस्तेमाल अपने पेय उत्पादों के लिए करने से रोक दिया है। फेसबुक के लिए चीन में इसे बड़ी जीत माना जा रहा है जहां फेसबुक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। बीबीसी की एक रपट के अनुसार बीजिंग हाई पीपल्स कोर्ट ने कहा है कि स्थानीय कंपनी चुक्षियांग बेवरेज ने अन्य चर्चित ट्रेडमार्क की नकल करने की मंशा के साथ नैतिक सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। चुझियांग बेवरेज दूध के स्वाद वाले पेय सहित अनेक शीतल पेय बेचती है। कंपनी का कहना है कि उसने 2011 में ट्रेडमार्क फेस बुक लिया था। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने इस पर आपति जताई तो चुझियांग ने देश के ट्रेडमार्क प्राधिकार से इसके इस्तेमाल की अनुमति ले ली। चीन में फेसबुक पर 2009 से ही प्रतिबंध है लेकिन इसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने चीनी महिला से शादी की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।