वैश्विक बाजार में ड्रोन नौकरियों पर बड़ा खतरा बनकर मंडरा रहा है। एक शोध में दावा किया गया है कि ड्रोन तेजी से इनसानों की जगह ले रहे हैं। ड्रोन का वैश्विक बाजार अभी करीब दो अरब डॉलर का है जो 2020 तक बढ़कर 127 अरब डॉलर का हो जाएगा। गूगल और अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियां ग्राहकों तक सामानों की जल्द डिलीवरी के लिए इनका इस्तेमाल कर रही हैं। शोध के मुताबिक, छोटे ड्रोन न केवल कुरियर पहुंचा रहे हैं, बल्कि गगनचुंबी इमारतों की खिड़कियां साफ करने, बीमा दावों की जांच और फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव में भी प्रयुक्त हो रहे हैं। परामर्श देने वाली कंपनी पीडब्ल्यूसी के शोध के अनुसार, ड्रोन तकनीक बहुत जल्द ही हमारे रोजमर्रा के जीवन का अंग बन जाएगी। बुनियादी ढांचों से जुडे काम जैसे सड़क, पुल और घरों की मरम्मत इनसान कर रहे हैं, जो 45.2 अरब डॉलर का है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।