पंजाब नेशनल बैंक को 5,367.14 करोड़ रुपये का घाटा
(India)

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को एनपीए के लिए ज्यादा पूंजी प्रावधान के कारण 31 मार्च 2016 को समाप्त चैथी तिमाही के दौरान 5,367.14 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। पीएनबी को पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 306.56 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 1.33 प्रतिशत घटकर 13,276.19 करोड़ रुपये रही जो 2014-15 की चैथी तिमाही में 13,455.65 करोड़ रुपये थी। वसूली न किए जा सकने वाले रिण (एपीए) के लिए पूंजी-प्रावधान के कारण 2015-16 की चैथी तिमाही के दौरान लगभग तिगुना बढ़कर 10,485.23 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,834.19 करोड़ रुपये था। मार्च के अंत तक सकल एनपीए बढ़कर 12.90 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल की इसी अवधि में 6.55 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए भी बढ़कर 8.61 प्रतिशत हो गया जो 2015-16 की चैथी तिमाही में 4.06 प्रतिशत था। पूरे वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान पीएनबी को 3,974.39 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ जबकि बैंक को पिछले वित्त वर्ष के दौरान 3,061.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।