कर चोरी मामले में गूगल मुख्यालय पहुंची पुलिस
(India)
कर चोरी संबंधी छापे की अटकलों के बीच सर्च इंजिन व ईमेल सेवा प्रदाता कंपनी गूगल के पेरिस स्थित मुख्यालय में पुलिस अधिकारी देखे गए हैं। फ्रांसीसी अखबर ली पेरिसियन में छपी खबर के मुताबिक गूगल के पेरिस स्थित दफ्तर पर छापे में 100 से अधिक कर व पुलिस अधिकारी शामिल थे। अखबार ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसे यह जानकारी कहां से मिली। इस बारे में फ्रांस के पुलिस विभाग, वित्त अधिकारियों तथा गूगल के प्रतिनिधियों को भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं मिला। गूगल व अन्य प्रौदयोगिकी कंपनियों की जटिल कर व्यवस्था यूरोप भर में कड़ी जांच के निशाने पर है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।