आयकर विभाग इस वित्त वर्ष से सभी श्रेणी के उन करदाताओं के नाम सार्वजनिक करेगा जिन पर एक करोड़ रपये या इससे अधिक राशि का कर बकाया है। विभाग ने पिछले साल से कर चूककर्ताओं (डिफाल्टरों) के नाम प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाना शुरू किया है। इसके तहत अब तक देश भर से इस तरह के 67 चूककर्ताओं के नाम उनके पते, संपर्क व पैन कार्ड संख्या के साथ प्रकाशित किए गए हैं। वहीं कपंनियों के मामलों में शेयरधारकों के नाम भी छपवाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक यह कार्रवाई लगभग 20-30 करोड़ रपये की चूक करने वाले डिफाल्टरों तक सीमित थी लेकिन लेकिन नयी पहल से उन डिफाल्टरों के नाम भी सामने आएंगे जिन्होंने एक करोड़ रपये या इससे अधिक राशि का कर नहीं चुकाया है। उन्होंने कहा, 31 मार्च तक एक करोड़ रपये या इससे अधिक राशि के कर बकाया वाले सभी श्रेणी के करदाताओं के नाम प्रकाशित करवाने का फैसला किया गया है जिसमें व्यक्तिगत व कारपोरेट करदाता शामिल होंगे। अधिकारी ने कहा, ये नाम अगले साल 31 जुलाई से पहले प्रकाशित करवाए जाएंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस बारे में एक आदेश जारी किया है जिसकी प्रति पीटीआई भाषा के पास भी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।