एक जून से आम लोगों की जिंदगी बदल जाएगी। ऐसा इसलिए होगा क्यों कि अगले महीने की एक तारीख से बाहर खाना खाना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, हवाई व रेल यात्रा जैसी कई जरूरी सेवाएं महंगी हो जाएंगी। कृषि कल्याण सेस की वजह से ऐसा होगा। केंद्र की मोदी सरकार ने एक जून से सभी टैक्सै योग्या सेवाओं पर आधा फीसदी की दर से नया कृषि कल्याण उपकर (केकेसी) लगाने का निर्णय लिया है। केकेसी के लागू होने से कुल सर्विस टैक्स बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगा, जो कि वर्तमान में 14.5 फीसदी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।