आज से लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ी है। एक जून से कृषि कल्याण उपकर यानि केकेसी लागू हो गया है। केकेसी के लागू होने से कुल सर्विस टैक्स बढ़कर 15 फीसदी हो गया है, जो कि अभी तक 14.5 फीसदी था। केंद्रीय सरकार ने बजट के दौरान 0.50ः कृषि कल्याण सेस लाने का एलान किया था। इसके जरिए वो कृषि और किसानों की स्कीम्स के लिए 5 हजार करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके अलावा सभी बैंक भी अपने सर्विस चार्ज में बढ़ोत्तरी का एलान कर चुके हैं।
सर्विस टैक्स में नई बढ़ोत्तरी से एसी रेस्ट्रॉन्ट में खाना खाना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, हवाई व रेल यात्रा जैसी कई जरूरी सेवाएं महंगी हो गई हैं। वहीं मूवी देखना, पार्लर जाना, मोबाइल, डीटीएच और दूसरे यूटिलिटी बिल और घूमना फिरना और शादी विवाह के लिए केटरिंग, वैडिंग प्लानर, बैंक्वेट, होटल वगैरह बुक करना भी महंगा हो गया है।
Digital Desk: Kamal
CORRECTION:2016-06-01 11:10:48
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।