पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
(India)
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी कर दी गई। मंगलवार देर रात पेट्रोल के दाम 2.58 रुपये और डीजल के दाम 2.26 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। बढ़ी हुई दरें आधी रात से लागू होगीं। इससे पहले भी सरकार कई बार तेल की कीमतें बढ़ाकर जनता के ऊपर महंगाई की बोझ डाल चुकी है।तेल कंपनियों ने यह घोषणा करते हुए कहा कि नई कीमतों के हिसाब से दिल्ली में पेट्रोल का भाव अब 65.60 रुपये प्रति लीटर होगा। वहीं डीजल का भाव 53.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। इससे पहले एक मई को क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल 1.06 रुपए और डीजल में 2.94 रुपए प्रति लीटर महंगा किया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।