ई-आयकर रिटर्न के लिए एटीएम आधारित वैधता सुविधा शुरू
(India)


अब करदाताओं के लिए आयकर भरना और आसान हो गया है। आयकर विभाग ने ई-आयकर रिटर्न के लिए एटीएम आधारित वैधता सुविधा शुरू की है। इससे उन लोगों के लिए रिटर्न भरना आसान हो जाएगा जिनके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है। यह पहल सालाना रिटर्न भरने की व्यवस्था को कागज रहित बनाने के लिए की गई है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक करदाता का जहां खाता है उस बैंक द्वारा आपकी एटीएम की पूर्व-वैधता के जरिए इलेक्ट्रानिक सत्यापन कोड (ईवीसी) प्राप्त किया जा सकता है। स्टेट बैंक ने यह सुविधा शुरू कर दी है जबकि अन्य बैंक जल्दी ही इसका अनुसरण करेंगे। नई सुविधा विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल प्दबवउमजंÛपदकपंमपिसपदह.हवअ.पद पर उपलब्ध है और यह एक बार के पासवर्ड (ओटीपी) की जांच प्रणाली के उपयोग के जरिए काम करेगा। इन पहलों का उपयोग ई-आयकर रिटर्न के लिए किया जा रहा है ताकि करदाताओं को अंतिम प्रक्रिया के तौर पर आरटीआर-वी के दस्तावेज बेंगलुरू स्थित केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) को भेजने की जहमत नहीं उठानी पड़े।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।