सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का ट्विटर और पिनट्रस्ट अकाउंट एक हैकर समूह द्वारा हैक कर लिया गया है। इस समूह का दावा है कि उन्होंने उनका पासवर्ड उनके 2012 के लिंक्टइन अकाउंट से निकाला है। न्यूयॉर्क डेली की खबर के मुताबिक हैकर समूह अवर माइन टीम के ट्विटर पर 40,000 से ज्यादा फॉलोअर हैं। समूह ने जुकरबर्ग के खाते से ट्वीट किया है कि जुकरबर्ग का नाम लिंक्डइन के डेटाबेस में था जिसका पासवर्ड भी था। यह वह जुकरबर्ग के टिवटर खाते से लिख रहे हैं। जुकरबर्ग के पिनट्रस्ट का नया शीर्षक हैक्ड बॉय आवर माइन टीम है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।