सितंबर, 2017 तक शुरू होंगी डाक भुगतान बैंक की 650 शाखाएं
(India)
सरकार सभी प्रमुख जिलों में सितंबर, 2017 तक भारतीय डाक भुगतान बैंक की 650 शाखाएं स्थापित करने की योजना बना रही है। ये शाखाएं सभी प्रमुख जिला मुख्यालयों में शुरू की जाएंगी। दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज सभी डाक कर्मियों को भेजे एक पत्र में यह जानकारी दी है। प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सितंबर, 2017 तक 650 शाखाएं पूरी तरह परिचालन में आ जाएं। डाक विभाग 3.5 लाख कर्मियों के साथ भुगतान बैंक शुरू करने की तैयारी कर रहा है। प्रसाद ने पत्र के माध्यम से डाक कर्मियों से इसमें सहयोग मांगा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2 जून को 800 करोड़ रुपये के निवेश से भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सितंबर, 2017 तक 650 शाखाओं को परिचालन में लाने की योजना है। 2018-19 तक इसके दायरे में पूरे देश को लाया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।