प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किंगफिशर एयरलाइन्स आईडीबीआई बैंक मामले में उद्योगपति विजय माल्या और यूबी (होल्डिंग्स) लिमिटेड की 1411 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने आज यहां ट्वीट में यह जानकारी देते हुये कहा कि मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की गयी है और 1411 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी है। माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलान्स ने आईडीबीआई बैंक से रिण लिया और इस मामले में बैंक ने उनके विरुद्ध रिण दिवालिया की कार्रवाई की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।