विवादों में रही नोएडा की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी रिंगिंग बेल्स ने दावा किया कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की आपूर्ति करना शुरू करेगी। गौरतलब है कि विश्व का सबसे सस्ता फोन बनाने के दावे के बाद यह कंपनी विवादों में घिर गई थी। कुछ लोगों ने इसे एक पोेंजी स्कीम करार दिया था। कंपनी के निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि जिन लोगों ने इस फोन को खरीदने के लिए पंजीकरण कराया था उन्हें इसकी आपूर्ति शुरू की जाएगी। गोयल ने कहा, फ्रीडम 251 की आपूर्ति हम 28 जून से उन ग्राहकोें के लिए शुरू करेंगे जिन्होंने पहले से इसके लिए प्राप्ति पर नकद भुगतान के तहत पंजीकरण कराया था। कंपनी ने इस फोन के लिए फरवरी में एक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री की शुरूआत की थी और इसके दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने का दावा किया था। इस फोन के दावे पर उद्योग जगत द्वारा संदेह जाहिर किए जाने पर यह कंपनी सरकार और विभिन्न एजेंसियों के जांच के दायरे में आ गई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।