आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार कम होती नजर नहीं आ रही है। टमाटर के दामों में भारी उछाल के बाद बुधवार को पेट्रोल के दामों में भी 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 1.26 रपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी गई। बता दें कि पिछले छह हफ्तों में ये चैथी बार डीजल-पेट्रोल के दामों में इजाफा किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज बताया कि दिल्ली में बुधवार मध्यरात्रि से पेट्रोल के दाम 65.65 रपये प्रति लीटर हो जाएंगे। इसी तरह डीजल का दाम 53.93 रपये लीटर से बढ़कर 55.19 रपये लीटर हो जाएगा। एक मई के बाद यह ईंधन कीमतों में चैथी वृद्धि है। इससे पहले एक जून को पेट्रोल के दाम में 2.58 रपये लीटर और डीजल की कीमतों में 2.26 रपये लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी। कच्चे तेल के दाम 50 डालर प्रति बैरल के पार जाने के बाद उस समय ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। चार बार कीमत बढाने के बाद पेट्रोल के दाम 4.52 रपये लीटर तथा डीजल के 7.72 रपये लीटर बढ़े हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।