पेट्रोल 5 पैसे और डीजल एक रुपये 26 पैसे प्रति लीटर महंगा
(DELHI, India) आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार कम होती नज़र नहीं आ रही है। टमाटर के दामों में भारी उछाल के बाद पेट्रोल के दामों में भी 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 1.26 रपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो गई है। नई दरें आज से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 65.65 रुपए और डीजल की कीमत 55.19 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
Vo2
ये दो महीने में लगातार चौथी बढ़त है। इससे पहले 31 मई को पेट्रोल 2.58 रुपए और डीजल 2.26 रुपए महंगा हुआ था। वहीं 16 मई को पेट्रोल 0.83 रुपए और डीजल 1.26 रुपए महंगा हुआ था। 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल 2.94 रुपए महंगा हो गया था।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।