दालों के दाम अभी भी 200 रुपये किलो के ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, वहीं दो प्रमुख सब्जियों टमाटर तथा आलू के दामो में तेजी बनी हुई है. अधिकारियों द्वारा कीमतों पर अंकुश के कई स्तरीय प्रयासों के बावजूद टमाटर 80 रुपये किलो तथा आलू 35 रुपये किलो पर पहुंच चुका है. दालों में उछाल की वजह इनकी आपूर्ति में 70 लाख टन से अधिक की कमी है. वहीं सूखे की वजह से टमाटर और आलू का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है.....गेहूं की कीमतों में भी पिछले कुछ सप्ताह के दौरान उछाल आया है. लेकिन सरकार ने आज घरेलू उत्पादन में 9 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान के आधार पर गेहूं पर 25 प्रतिशत के आयात शुल्क को विस्तार देने का फैसला किया है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।