रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन के गवर्नर पद पर दूसरे कार्यकाल से इनकार करने के बाद अब इस बात पर अटकलें तेज हो गई हैं कि राजन का उत्तराधिकारी कौन होगा। वैसे इस रेस में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य का नाम सबसे आगे चलता बताया जा रहा है। उनके अलावा इस लिस्ट में जो नाम हैं, उनमें मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डेप्युटी गवर्नर उर्जित पटेल का नाम भी है। सूत्रों के अनुसार इन अटकलों में विजय केलकलर, राकेश मोहन, अशोक लाहिड़ी, सुबीर गोकर्ण, अशोक चावला के नाम का भी जिक्र किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।