वित्तमंत्री अरूण जेटली मंगलवार को यहां उद्योग मंडलों से मिलकर घरेलू कालेधन की निकासी के लिए पेश की गई आय घोषणा योजना 2016 को लेकर उनके मन में उठने वाली आशंकाओं को दूर करेंगे.... एक जून को खुली इस सुविधा के तहत चार महिने की सीमित अवधि में देश में बेहिसाब धन संपत्ति रखने वाले उसका विवरण दे कर हिसाब किताब सही कर सकते है.... वित्त मंत्री की यह इस तरह की पहली बैठक है इस योजना में घोषित आय के 45 प्रतिशत के बराबर कर और जुर्माना अदा करना होगा.... बैठक में इस अनुपालन सुविधा के प्रावधानों और इससे जुडे संदेहों के बारे में बताया जाएगा....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।