पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी
(India)
दो महीने तक लगातार बढ़ोतरी के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली राहत देने का एलान किया है। उनकी ओर से पेट्रोल की कीमत में 89 पैसे और डीजल मूल्य में 49 पैसे की कमी की गई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 65.65 रुपये से घटकर 64.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल की कीमत 55.19 रुपये घटकर 54.70 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। नई कीमतें गुरुवार की आधी रात से लागू हो गईं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।