ताज बोस्टन होटल की बिक्री प्रक्रिया पूरी
(India)

टाटा समूह की कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने 12.5 करोड़ डॉलर (करीब 839 करोड़ रुपये) में ताज बोस्टन होटल की बिक्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। ताज ग्रुप आफ होटल्स का परिचालन करने वाली आईएचसी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। समूह बिक्री से मिली राशि का उपयोग बकाया ऋण चुकाने में करेगा। आईएचसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने इस साल मई में ताज बोस्टन की बिक्री की मंजूरी दी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।