सेंसेक्स 28000, तो निफ्टी 8600 के पार जाने की कोशिश की
(Mumbai, Mumbai) अच्छे ग्लोबल संकेतों से घरेलू बाजारों में सुबह के कारोबार में बढ़त नजर आई। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 28000 और निफ्टी 8600 को पार निकलने की कोशिश कर रहा था। इस समय मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है। फिलहाल के कारोबार में निफ्टी 8525 के नीचे तो सेंसेक्स 27,800 के नीचे कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी, आईटी, ऑटो, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त दिख रही है। बैंक निफ्टी की चाल सपाट है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।