महंगाई की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुसीबत मदर डेयरी ने अब और भी बढ़ा दी है। मदर डेयरी ने अपने दूध के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरों के तहत फुल-क्रीम दूध की दर 49 रुपये लीटर, टोंड दूध 39 रुपये तथा डबल टोंड दूध की दर 35 रुपये लीटर होगी। इसी तरह आधे लीटर के फुल क्रीम दूध की थैली 24 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये जबकि टोंड दूध 19 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये और डबल टोंड दूध की आधे लीटर की थैली 17 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये कर दी गई है। हालांकि कि टोकन दूध 36 रुपये लीटर जबकि गाय का आधे लीटर का दूध 20 रुपये में मिलता रहेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।