बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(Mumbai, Mumbai) हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजारों में जबर्दस्त उछाल देखा जा रहा है। इस समय सेंसेक्स 28,000 के ऊपरी तो वहीं निफ्टी भी 8550 के ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी जबर्दस्त तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप के शेयर 53 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप के शेयर 81 अंकों की तेजी के साथ बढ़त बनाये हुए हैं। पिछले सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स में बड़ी गिरवट दर्ज की गयी थी।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।