टाटा समूह को बहुमूल्य ब्रांड का दर्जा
(India)

टाटा समूह को देश की सौ शीर्ष कंपनियों में लगातार दूसरी बार सबसे बहुमूल्य ब्रांड का दर्जा मिला है। ग्लोबल ब्रांड वैल्यूएशन एंड स्ट्रेटेजी कंसल्टेंसी ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार यूरोप संकट के कारण ब्रांड वैल्यू में ग्यारह प्रतिशत की कमी के बावजूद टाटा समूह देश में टॉप पर है। वहीं, एलआईसी दूसरे, एयरटेल तीसरे, एसबीआई चैथे, इंफोसिस पांचवें, रिलायंस छठे, ओएनजीसी सातवें, एलएंडटी आठवें, इंडियन ऑयल नौवें और एचसीएल दसवें स्थान पर है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।