अच्छे मानसून से आर्थिक विकास दर 8 फीसदी के पार होने की संभावना है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि अच्छे मानसून की बदौलत उन्हें विश्वास है कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत को पार कर जाएगी। नई दिल्ली में मुख्य सचिवों और योजना सचिवों की बैठक से इतर कहा कि मानसून की प्रगति को देखकर मैं काफी उत्साहित हूं। अच्छे मानसून को देखते हुए हम इस साल कृषि क्षेत्र में विकास दर में तेजी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।