विलय के विरोध में आज बैंकों में रहेगी हड़ताल
(DELHI, DELHI) बैंकों के निजीकरण, विलय और एकीकरण के विरोध में आज बैंककर्मी प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। ऐसे में कैश ट्रांजेक्शन, चेक क्लीयरेंस, ड्रॉफ्ट बनवाने से लेकर बैंक से जुड़े दूसरे जरूरी कामों में मुश्किल आ सकती है। नौ बैंकों के कर्मचारी, अधिकारियों और उनके आठ लाख स्टाफ का प्रतिनिधित्व करने वाला यूएफबीयू इस हड़ताल का नेतृत्व करेगा। इस वजह से चेक से जुड़े काम, शाखा में रुपये जमा करने और निकालने जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।