लोकसभा के पारित होने के करीब एक साल बाद जीएसटी विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जायेगा। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि जीएसटी विधेयक सूचीबद्ध हो गया है और उस पर साढ़े पांच घंटे की चर्चा का समय तय हुआ है। कुमार ने कहा कि सरकार का प्रयास है और उम्मीद भी है कि यह विधेयक सबकी सहमति से पारित हो जाये। चूंकि इससे देश में एक जैसा कर ढांचा बनना है और राज्यों की सहमति आवश्यक होगी। इसलिये सभी राजनीतिक दलों का सहयोग चाहिये।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।