(DELHI, DELHI)
संसद में जीएसटी बिल पेश होने से पहले देश के शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 183 अंकों की गिरावट के साथ 27,798.17 पर और निफ्टी इसी समय 38.50 अंकों की कमजोरी के साथ 8,584.40 पर कारोबार करते देखे गए. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी इसी समय 17.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,605.80 पर कारोबार करता दिखा. देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई थी. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.41 अंकों की गिरावट के साथ 27,981.71 पर और निफ्टी 13.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।