आरबीआई मार्च 2017 तक रिटेल महंगाई दर (सीपीआई) 5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. पहले भी इसी दर का अनुमान था. आरबीआई ने कहा कि महंगाई 5 फीसदी के पार भी जा सकती है. आरबीआई ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 7.6 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान बरकरार रखा.
आरबीआई गवर्नर के तौर पर यह रघुराम राजन की आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी थी. वे 4 सितंबर को अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद रिटायर होंगे. अगली मॉनेटरी पॉलिसी 4 अक्टू बर को पेश की जाएगी. इससे पहले नए गवर्नर के नाम का ऐलान हो जाने की पूरी संभावना है. रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण नए आरबीआई गवर्नर की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं.
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।