बीएसएनएल ग्राहकों के लिए निशुल्क कॉलिंग सुविधा
(India)
दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए निशुल्क कॉलिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब बीएसएनएल के ग्राहक हर रविवार अपने लैंडलाइन से पूरे भारत में किसी भी मोबाइल नेटवर्क और लैंडलाइन पर पूरे दिन फ्री में बात कर सकते हैं। इसके साथ बीएसएनएल फ्री नाइट कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। जिसमे हर दिन रात 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक लैंडलाइन ग्राहक फ्री नाइट कॉलिंग का फायदा उठा सकते है। बीएसएनएल की ये सुविधा 15 अगस्त से लागू होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।