पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती
(India)




पेट्रोल की कीमत में आज एक रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। यह दरों गत जुलाई से की गई चैथी कटौती है। आईओसी ने कहा कि मध्यरात्रि से पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 60.09 रुपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान में 61.09 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 50.27 रुपये प्रति लीटर होगी जो वर्तमान में 52.27 रुपये प्रति लीटर है। कीमतों में पिछली बार कटौती एक अगस्त को पेट्रोल में 1.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.01 रुपये प्रति लीटर की गई थी। आईओसी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की वर्तमान अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमत तथा रुपये-डालर की वर्तमान विनिमय दर के मद्देनजर इसकी विक्रय कीमत कम करने की जरूरत थी। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कीमतों में बदलाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर पर नजदीकी नजर रखी जाएगी तथा बाजार के बदलते रूक्षान भविष्य की कीमतों में प्रतिबिंबित होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।