नेस्ले इंडिया का इंस्टेंट नूडल ब्रांड मैगी जून महीने में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गया है। जून में उसकी बाजार हिस्सेदारी 57 प्रतिशत रही। पिछले साल खाद्य नियामक एफएसएसएआई के प्रतिबंध से मैगी की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई थी। पुनरू पेश किए जाने के नौ माह के भीतर ही अपनी विपणन-ब्रांडिंग पहल से मैगी 57.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने जब मैगी को दोबारा पेश किया था, उस समय उसकी बाजार हिस्सेदारी 10.9 प्रतिशत थी। दिसंबर में यह 35.2 प्रतिशत हो गई। नेस्ले इंडिया द्वारा वित्तीय विश्लेषकों तथा संस्थागत निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में यह खुलासा किया गया है। मार्च, 2016 में मैगी की बाजार हिस्सेदारी 51 प्रतिशत पर थी। प्रस्तुतीकरण में कहा गया है कि नेस्ले ने मैगी कप्पा नूडल्स तथा मैगी हाटहेडस के प्रत्येक के चार संस्करण पेश किए हैं। इसके अलावा उसने नो ओनियन नो गार्लिक (प्याज-लहसुन रहित) नूडल्स भी पेश किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।