आॅनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नैपडील की इस साल त्योहारी सीजन से पहले अपनी मार्केटिंग गतिविधियों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने की योजना है। कंपनी अगले दो महीने तक अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए जोरदार मार्केटिंग अभियान चलाएगी। गौरतलब है कि स्नैपडील को अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों आमेजन और फ्लिपकार्ट से कड़ी टक्कर मिल रही है और ऐसे में मार्केट में अपनी पहुंच बरकरार रखने के लिए कंपनी ने मार्केटिंग अभियान चलाने की योजना बनाई है स्नैपडील की उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) कनिका कालरा ने इस संबंध में कहा, ‘नए अभियान के तहत हम 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेंगे। यह अभियान अगले महीने टीवी, यू टयूब, प्रिंट, डिजिटल तथा सोशल मीडिया पर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बिलबोर्ड आदि के जरिये भी यह अभियान चलाया जाएगा। कालरा ने कहा कि मार्केटिंग अभियान का मकसद कंपनी को ग्राहकों से जोड़ना है और उनको सर्वश्रेष्ठ उत्पाद के चयन करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर भारत में लोग जमकर खरीददारी करते हैं और बिजनेस के लिए यह सबसे बेहतर सीजन होता है। हम इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं। कालरा ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल हम मार्केटिंग पर काफी अधिक खर्च करेंगे लेकिन,उन्होंने इस संबंध में और कुछ ब्योरा नहीं दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।