बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को तोहफा
(India)

बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने 1,099 रुपये में एक राष्ट्रीय 3जी अनलिमिटेड मोबाइल डाटा प्लान की घोषणा की है। इसके अलावा उसने अपने कुछ मौजूदा प्लानों पर डाटा उपयोग की सीमा को दोगुना कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि नेटवर्क में बेहतरी के साथ ही बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। हम इस उद्योग क्षेत्र में पहली ऐसी कंपनी है जो 1,099 रुपये में अनलिमिटेड 3जी डाटा प्लान दे रही है। इससे कंपनी के ग्राहकों का अनुभव बढिया होगा। इसके अलावा बाजार में निजी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए कंपनी ने अपने 549 रुपये के 3जी डाटा प्लान में डाटा उपयोग की सीमा को पांच जीबी से बढ़ाकर 10 जीबी कर दिया है। इसी तरह उसने अपने अन्य प्लानों के तहत भी डाटा उपयोग की सीमा बढ़ाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।