आज से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों का सफर महंगा
(India)
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को रेलवे ने तगड़ा झटका दिया है। आज से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों का सफर महंगा हो गया। रेलवे ने इन ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर स्कीम लागू कर दी है। इसकी वजह से प्रीमियम ट्रेनों का किराया 50 फीसदी तक बढ़ जाएगा। नई व्यवस्था आज से ही लागू हो गई। टिकट के इस नए सिस्टम का जबर्दस्त विरोध हो रहा है। रेलवे ने विरोध को देखते हुए कहा है कि अभी प्रयोग के तौर पर इसे लागू किया गया है। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि फिलहाल रेलवे फ्लेक्सी फेयर सिस्टम सिर्फ 152 ट्रेनों में लागू कर रही है। अभी रेलवे 12,000 यात्री ट्रेनें चलाती है। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में सीटों की मांग बढ़ने के साथ किराये में भी बढ़ोतरी होती रहेगी। पहली 10 फीसदी सीटों पर तो मूल किराया ही लिया जाएगा, लेकिन इसके आगे 10-10 फीसदी के अनुपात में 10 प्रतिशत किराया तब तक बढ़ता जाएगा, जब तक यह 50 फीसदी से ज्यादा न पहुंच जाए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।