बीएसएनएल और वोडाफोन ने मिलाया हाथ
(DELHI, DELHI) रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद अब बाकी टेलीकॉम कंपनियों के दिल की धड़कन तेज हो गई हैं। बाकी प्रतिस्पर्धी कंपनियां भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने और नए ग्राहक जोड़ने की जुगत में लग गई हैं। कंपनियां सस्ते डाटा प्लान और सस्ती कॉल दरों से ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश में हैं। इसी के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम आपरेटर कंपनी BSNL ने अपनी “भाई साहब नहीं लगेगा” वाली छवि सुधारने के लिए निजी क्षेत्र की टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 2जी अंतर सर्किल रोमिंग करार किया है।
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस करार के तहत दोनों कंपनी अपने 2जी उपभोक्ताओं को रोमिंग के दौरान एक-दूसरे के नेटवर्क से कनेक्टिविटी दे सकेंगी। इससे दोनों कंपनियां मिलकर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ कॉल ड्रॉप में भी कमी ला सकेंगी। मोबाइल उपभोक्तों की संख्या के हिसाब से BSNL जून में पांचवें स्थान पर थी। देशभर में उसके टावरों की संख्या 1,14,000 है। वहीं देशभर में वोडाफोन इंडिया के टावरों की संख्या 1,37,000 है। इसके साथ ही BSNL की ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में व्यापक पहुंच है।

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।