पेट्रोल की कीमतें बढ़ी, डीजल सस्ता
(India)
पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 58 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई। अंतरराष्ट्रीय रुझानों के मुताबिक नई कीमतें तय की गई हैं। गुरुवार आधी रात से पेट्रोल की कीमत में यह वृद्धि हो गई है। इस महीने पेट्रोल की कीमतों में हुई यह दूसरी बढ़ोत्तरी है जबकि डीजल की कीमतें पिछली बार बढ़ाई गई थीं, लेकिन इस बार घटाई गई हैं। इससे पहले पेट्रोल के दामों में 3.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.67 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। बढ़ी हुई कीमतें 1 सितंबर से लागू हुई थी। जबकि स्वतंत्रता दिवस पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई थी। उस दौरान पेट्रोल के दाम में 1 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।