रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उनकी निवल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डालर हो गई है। सनफार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डालर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। सौ सबसे अमीर लोगों की सूची में योग गर रामदेव के सहयोगी और उनके आयुर्वेदिक एवं खाद्य उत्पादों का कारोबार देखने वाले आचार्य बालकष्ण का नाम भी शामिल है। धनी व्यक्तियों पर फोर्ब्स पत्रिका की नई वर्षिक सूची में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डालर की संपत्ति के साथ भारत के धनी लोगों में तीसरे स्थान पर आ गया है। भारत की 100 सबसे धनी हस्तियों की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी एक पायदान खिसककर चैथे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डालर आंकी गई है। इस सूची में एक आश्चर्यजनक नाम पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकष्ण का है। बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकष्ण को 2.5 अरब डालर की संपत्ति के साथ सूची में 48वें स्थान पर रखा गया हैं। उल्लेखनीय है कि यह अमेरिकी पत्रिका दुनिया के धनी लोगों की सूचियां भी प्रकाशित करती है। मुकेश अंबानी की संपत्ति बीते एक साल में 18.9 अरब डालर से बढ़कर 22.7 अरब डालर या 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि धनी हस्तियों की वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के अनुसर भारत के 100 सबसे धनी लोगों की कुल निवल संपत्ति 10 प्रतिशत बढ़कर 381 अरब डालर हो गई है जो कि 2015 में 345 अरब डालर थी। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल को इस सूची में 32वें स्थान पर रखा गया है। उनकी संपत्ति 3.4 अरब डालर आंकी गई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।