स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी रही सुस्त
(India)
देश में स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी काफी सुस्त रही और शुरू होने के पांच दिन बाद ही यह 65789 करोड़ रुपये की बोली लगने के साथ समाप्त हो गई। सरकार को हालांकि, इस नीलामी से 5.6 लाख करोड़ रुपये की बोली मिलने की उम्मीद थी सरकार ने जितने स्पेक्ट्रम को बोली के लिए पेश किया था उसके मात्र 40 प्रतिशत के लिये ही कंपनियों ने बोलियां लगाई। 60 प्रतिशत स्पेक्ट्रम बिना बिके ही रह गया। यहां तक कि 4जी दूरसंचार सेवाओं के लिए जरूरी प्रीमियम बैंड में कोई बोली नहीं आई। ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन की भारतीय इकाई वोडाफोन इंडिया इस नीलामी में सबसे ज्यादा सक्रिय रही और उसने 20000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा। सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने 14,244 करोड़ रुपये और आइडिया सेल्युलर ने 12,798 करोड़ रुपये की बोली लगाई। दूरसंचार क्षेत्र में नई नई उतरी रिलायंस जियो ने नीलामी में 13672 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा है। टाटा टेलीसर्विसेज ने इस दौरान 4,500 करोड़ रुपये की बोली लगाई है और उसने मुंबई में स्पेक्ट्रम बरकरार रखा है जहां इसका लाइसेंस खत्म होने वाला था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।