मुकेश अंबानी की संपत्ति 86 देशों की जीडीपी से ज्यादा
(India)
फोर्ब्स ने देश के 100 अरबपतियों की प्रॉपर्टी की तुलना अलग-अलग देशों की जीडीपी से की है। इसके मुताबिक मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर शख्स रहे हैं। उनकी कुल प्रॉपर्टी 22.7 अरब डॉलर यानी डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है, जो एस्तोनिया की जीडीपी के बराबर और 86 देशों की जीडीपी से ज्यादा है। इतना ही नहीं इस तुलना में यह भी सामने आया है कि भारत के टॉप पांच अमीरों की प्रॉपर्टी से 1230 बार मंगल यान छोड़ा जा सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।